यातायात नियमों को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन


पौड़ी। पौड़ी पुलिस के तत्वावधान में मंगलवार को यातायात नियमों को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन शहर में किया गया। रैली में बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली एजेंसी चौक से निकलते हुए बस स्टेशन धारा रोड, अपर बाजार आदि से होते हुए फिर एजेंसी तक आई। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में जो भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेल्मेट मिला उसे फूल दिए। चालन के बजाए पुलिस की ओर से फूल दिए जाने पर कई दो पहिया चालक असहज भी दिखे। पुलिस ने सभी को यातायात नियमों को पालन करने की बात कही। पौड़ी कोतवाली के प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि इस रैली का मकसद लोगों को ट्रैफिक रूल के बारे में जागरूक करना था ताकि वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरती जाए और दो पहिया वाहन का संचालन बिना हेल्मेट न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *