गांव सांखी में अवैध रूप से पट्टे काटने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

मथुरा।

छाता तहसील के गांव सांखी के बाशिंदों ने प्रशासन से शिकायत कर ग्राम समाज की जमीनों को दबंगों से मुक्त कराकर गांव के हित में उपयोग किए जाने की मांग की है। गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
शिकायत में कहा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा अपात्रों के नाम पट्टे किए गए हैं। यही नहीं कुछ ऐसे लोगों के नाम पर भी पट्टे कर दिए गए हैं जिनके नाम पहले से पट्टे हैं। जमीनों के व्यवसाय से जुड़े दबंगों ने कमजोर और गरीब लोगों से उनकी पट्टे की जमीन को जबरन खरीदकर अपने नाम में कर लिया है। सभी पट्टे जो असंक्रमणी हैं उनका कानून के विरुद्ध जाकर बिक्रीनामा कर दिया गया है और कुछ बोलने पर खरीददार लोग धमकियां दे रहे हैं। सांखी ग्राम निवासी बच्चू नेता, बुद्धन पहलवान, नारायन सिंह, कन्हैया, गुल्ली पंडित, नरसिंह, बालकिशन, पदम सिंह, श्याम, गंगाराम, हरिओम, पप्पू, वेदपाल, करनपाल, कलुया, मोहनश्याम, सुरेश, जंगलिया, कल्हली पहलवान, बिहारी लाल, हरगोविंद ने बताया कि एडीएम प्रशासन के यहां इस संबंध में मुकदमा चल रहा है। गांव वासियों का कहना है कि प्रशासन को जनहित में शीघ्र ही कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *