बुघाणी रोड में स्वच्छता अभियान चलाया
श्रीनगर गढ़वाल।
श्रीनगर गढ़वाल कनेक्ट टीम की पहल व कोतवाली श्रीनगर की टीम के सहयोग से स्वच्छ पहाड़ अभियान के अंतर्गत बुघाणी रोड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान की ओर से उपलब्ध कराए गए दो बोर्ड और तीन बैनर भी स्वच्छता जागरूकता को लेकर लगाए गए। कोतवाली निरीक्षक चौहान ने गढ़वाल कनेक्ट टीम को खुले में शराब पीने व कूड़ा करने प्रतिशोध अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाए जाने व सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर अनूप बिष्ट, गौरव बीरेंद्र सिंह रावत, सुमन रावत, कुलदीप वर्मा, लक्ष्मण कांडपाल, अजय पोखरियाल, किशोर जोशी, मनमोहन नेगी, अरविंद, प्रशांत डोभाल, शुभम, रचना, सुमन आदि मौजूद रहे।
