राज्य एससी आयोग के उपाध्यक्ष को कराया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत 

हरिद्वार। हरिद्वार दौरे पर आए राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा नगर निगम हरिद्वार पहुंचकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में नगर निगम कर्मचारी यूनियनों  के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। जिसमें मुख्य रुप से राजेंद्र श्रमिक, प्रवीण्ा तेश्वर, अखिलेश, अमन, आत्माराम बेनीवाल आदि संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कर्मचारियों की लंबीत चली आ रही मांगों को आयोग उपाध्यक्ष के समक्ष रखते हुए लागू कराने की मांग की। श्रमिक नेता राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व के कर्मचारियों के लगभग ढाई हजार पदों को बहाल किए जाने,  कर्मचारियों की सीधी भर्ती, संविदा एवं स्थाई कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने, मलकानी कमेटी की संतुष्टि पर बने सफाई कर्मचारियों को आवासों का मालिकाना अधिकार दिए जाने एवं शहर के क्षेत्र के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती किए जाने आदि मांगों को आयोग उपाध्यक्ष के समक्ष रखते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *