पैंडुला के ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन
श्रीनगर गढ़वाल।
कीर्तिनगर ब्लॉक के पैंडुला के ग्रामीणों द्वारा पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे आंदोलन को पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट ने समर्थन दिया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं विभाग की ओर से की जा रही अनदेखी के विरोध में चार घंटे का मौन रखा। कहा यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को लेकर ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो यह आंदोलन उग्र रूप ले लेगा। मौके पर ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल, ऊषा बिष्ट, कमली देवी, उत्तरा देवी, जगत सिंह, भरोसा सिंह, प्रेमवती देवी, भक्ति लाल, अनंतराम, जनार्दन प्रसाद, गणपति प्रसाद, गोदांबरी देवी, सूरत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र दत्त पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
