जिम के बाहर से बाइक चोरी

सोलन ।

पुलिस थाना मानपुरा के तहत एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी हमीरपुर बद्दी के उद्योग में काम करता है। दिनेश कुमार ने बताया कि वह सुबह टालीवाला के पास बाईक खड़ी करके फ्रेंड्स जिम में गया था, लेकिन जब वापिस आया तो बाईक गायब थी। इसने आसपास सभी जगह बाईक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाईक चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *