पानी कनेक्शन के विवाद को लेकर 2 महिलाओं ने महिला को बुरी तरह से पीटा

सोलन।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गांव मलकूमाजरा में पानी के कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के चलते दो महिलाओं ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मीरा ठाकुर पत्नी अमर सिंह निवासी गांव मलकूमाजरा ने बताया कि वह एक प्ले-वे स्कूल चलाती है। इसके मकान गांव मलकूमाजरा में है और इसके मकान को पीने का पानी करनैल की जमीन से होकर आता है। करनैल की जमीन के पास से ही जीवन कुमार पुत्र बंता सिंह भी पिछले चार सालों से पानी का इस्तेमाल कर रहा है। शुक्रवार को इसने अपने मकान के लिए पानी का कनेक्शन शुरू करवाया। जिस पर जीवन कुमार मौके पर पहुंच गया और इससे गाली गलौच करने लगा। शाम करीनब 5.30 बजे जीवन कुमार एक व्यक्ति को लेकर आया तथा पानी के कनेक्शन वाले स्थान पर खुदाई करने लगा और पानी की पाईपें तोड़ दीं। थोड़ी देर बार जीवन कुमार अपनी पत्नी अनीता तथा भाभी पम्मी के साथ फिर पहुंच गया और अनीता व पम्मी ने इससे मारपीट शुरू कर दी। अनीता ने इसको बालों से नोचा और नीचे गिरा दिया और इसके साथ गाली गलौच करते हुए इससे बुरी तरह से पीटा।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद जीवन कुमार, तरसेम, अनीता व पम्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *