जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने दिए निस्तारण के निर्देश
सुल्तानपुर।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की ज इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
