ऑपरेटर ने फर्जी हस्ताक्षर से निकाले पौने चार लाख, जुर्म दर्ज

महासमुंद।

ट्रैक्टर्स शोरुम के कम्प्यूटर ऑपरेटर ने संचालक के माता-पिता के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से पौने चार लाख रुपए आहरण कर लिया। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अवंती ट्रैक्टर्स के संचालक महेन्द्र पंडा पिता भागीरथी पंडा (31) ने पुलिस को बताया कि उनके शोरुम अवंती टै्रैक्टर्स सरायपाली में छुईपाली निवासी अतिशनंद पिता सुकदेव (23) कार्यरत रहा। कार्य के दौरान वह साथ में बैंक और अन्य कार्य भी करता रहा है। उसने मेरा एवं पिता भागीरथी पंडा और माता मती शारदा पंडा का फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग खातों से अलग-अलग तिथियों में चेक से 3 लाख 85 हजार रुपए आहरित कर लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद जांच पश्चात मंगलवार को आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *