विभागों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, कार्रवाई की माँग की

 

विकासनगर

नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर विभिन्न सरकारी विभागों में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों में ठेकेदारी कार्यों के पंजीकरण के लिए रसीद निर्गत की जाती है। आरोप है कि निर्धारित धनराशि से दो से तीन गुना रुपये अवैध रूप से विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की ओर से वसूल किये जाते हैं। ज्ञापन में नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने बताया कि ठेकेदारी कार्यों के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों पचास रुपये से लेकर सौ रुपये की रसीद कटवानी पड़ती है। लेकिन विभागों की ओर से पचास से लेकर सौ रुपये वाली रसीद के तीन सौ रुपये से अधिक लिए जाते हैं। जबकि कुछ एक विभाग में सात सौ रुपये की रसीद कटवाई जाती है। जिसमें एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक पंजीकरण के लिए लिए जाते हैं। कहा कि इस अवैध वसूली को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिकायत करने पर जांच करने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन उसके बाद काई कार्रवाई नहीं होती हैं। कहा कि इस अवैध वसूली को लेकर वीडियो बनाई गयी हैं। मोर्चा ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विपिन जोशी, शूरवीर, राजेश चौहान, गजेंद्र जोशी, अमित चौहान, कुलदीप, मनोज, संजय, नरेश, वीरेंद्र, रमेश नेगी, गंभीर चौहान, सतपाल चौहान व अनिल नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *