तीरथ सिंह रावत ने की भगवान राम व कृष्ण से की पीएम मोदी की तुलना

देहरादून 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना द्वापर में भगवान श्री कृष्ण और त्रेता युग में भगवान राम से कर डाली। रविवार को हरिद्वार में नेत्र कुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की छवि में सुधार हुआ है. आज बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी से मिलने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। जिस तरह से त्रेता और द्वापर युग में भगवान राम और भगवान कृष्ण अवतरित हुए थे, उसी तरह से आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जनता उसी रूप में याद करेगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने हरिद्वार आए थे. वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया. सीएम का कहना था कि एक जमाना था जब देश के राष्ट्राध्यक्ष विदेश जाते थे और उनको कोई पूछता भी नहीं था. आज भारत की दशा और दिशा बदल चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश जाते हैं तो उनसे मिलने के लिए दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष कतार में लगे रहते हैं. सीएम तीरथ सिंह रावत फिलहाल पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं. उनका कहना है कि पीएम मोदी ने काम करने की जनप्रतिनिधि के तौर पर आम लोगों के बीच अमिट छाप छोड़ी है. सीएम ने कहा कि यूं ही नहीं कहा जाता, मोदी है तो मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *