न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे मुशफिकुर रहीम और नूरुल हसन

ढाका ।

बंगलादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम और नुरुल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज में बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे। बंगलादेश टीम के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल मुशफिकर रहीम की वापसी के बाद बंगलादेश टीम प्रबंधन को सफेद गेंद क्रिकेट में विकेटकीपर की स्थिति को लेकर निर्णय लेना था। मुशफिकर पारिवारिक कारणों के चलते जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से चूक गए थे।
समझा जाता है कि मुशफिकर विकेटकीपिंग न मिलने पर असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने 82 टी-20 मैचों 61 बार स्टंप आउट किया है। इसके मद्देनजर उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन नुरुल ने मौके को भुनाया है और अब वह बंगलादेश के लिए दूसरे फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर बन कर उभरे हैं।
डोमिंगो ने एक बयान में कहा, नुरुल पहले दो मैचों में विकेट कीपिंग करेंगे। इस विशेष श्रृंखला में विकेटकीपिंग जिम्मेदारी को बांटे जाने की योजना है। दो-दो मुकाबलों में मुशफिकर और नुरुल बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे और पांचवें मैच में निर्णय लिया जाएगा कि कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा। मुझे लगता है कि इन विकल्पों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि चार नंबर पर खेलेंगे। वह इस नंबर पर सफल रहे हैं। वह एक छोर से पारी को संभाल सकते हैं। वह बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट भी कर सकते हैं और अच्छी तरह से मैच फिनिश कर सकते हैं। उनका टीम में वापस आना अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *