लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू टिकैत ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला
रुद्रपुर
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में किसान मंडी में एकत्रित हुए यहां से जुलूस लेकर किसान मुख्य चौक पर पहुंचे। मुख्य चौक पर किसानों ने करनाल में किसानों के पर हुए लाठीचार्ज और बर्बरता के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने खट्टर सरकार के शव को मुख्य चौक पर फूंका। किसानों का कहना था इसका विरोध जब तक किया जाएगा जब तक उन लाठीचार्ज करने वाले पुलिस वालों पर और एसडीएम करनाल को सस्पेंड नहीं किया जाता। इस मौके पर हरप्रीत सिंह महल, जसविंदर सिंह पप्पू, जनक सिंह, अंकित सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत सिंह आदि रहे।
