चारधाम यात्रा खोलने को बदरीनाथ में निकाली आक्रोश रैली

 

चमोली

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को बदरीनाथ में स्थानीय जनता ने सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। जनाक्रोश रैली निकालने के साथ ही बदरीनाथ में यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को अनशन में विष्णु घाटी सेवा समिति के आशीष कन्नी, आलोक मेहता, नवनीत मेहता, भक्त दर्शन भंडारी, ऋषभ कन्नी सहित 6 लोग बैठे। इस अवसर पर बद्री लाल, पीताम्बर मोल्फा, सर्वेश मेहता, बलदेव मेहता, अरविंद पंचपुरी और अन्य स्थानीय लोगों ने अपना समर्थन अनशन कारियों और प्रदर्शन को दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *