बिजली चोरी में आठ पर केस  

 

रुडक़ी। घाड़ क्षेत्र के गांव में बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी के दौरान एक ही गांव के 8 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। क्षेत्रीय जेई ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्युत अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। डाडा जलालपुर गांव में विद्युत विभाग को बिजली चोरी किए जाने कि बार-बार शिकायत मिल रही थी शिकायत के चलते गत दिवस ऊर्जा निगम की टीम ने गांव पहुंचकर छापेमारी शुरू की। ग्रामीण आनन-फानन में अपने केवल उतारने में लग गए। इसके बावजूद भी टीम ने 8 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया साथ ही उनके केबल भी जब्त किए। डाडा जलालपुर बिजली घर पर उपस्थित जेई मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर 8 लोगों को नाम दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने जेई की तहरीर के आधार पर अरविंद कुमार, सोमती देवी, अफरोज, राजीव, नोमान, इकराम, मेहरबान व अमृता के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *