बॉक्स आफिस पर क्रिसमस के दिन होगा अल्लू अर्जुन और आमिर खान का होगा महाक्लैश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक दूसरे के साथ आगामी क्रिसमस के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाले हैं। जी हां इसका ऐलान महज कुछ समय पहले ही कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आज अपनी फिल्म पुष्पा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में करीब 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म पुष्पा का निर्देशन डायरेक्टर सुकुमार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज से पहले अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया था।
बताया था कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
बता दें कि आमिर खान साल 2020 में दिसंबर के महीने में क्रिसमस के मौके पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई और फिल्म पोस्टपोन कर दी गई थी। हालांकि अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन क्लैश होने वाला है।
जहां हिंदी भाषी दर्शकों के बीच आमिर खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तो वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की हिंदी भाषी दर्शकों के बीच थी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में कौन सी फिल्म दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी। ये बॉक्स आफिस कलेक्शन के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *