डीएम को ज्ञापन सौंप की पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग
पौड़ी।
शहरवासियों को पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल पा रही है। पेयजल किल्लत से परेशान न्यू कालोनी लोअर बाजार निवासियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल किल्लत की समस्या हल करने की मांग उठाई है। सोमवार को डीएम को दिए गए ज्ञापन में न्यू कालोनी लोवर बाजार निवासियों का कहना था कि पिछले दो महीने से मोहल्ले में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई हल निकाला जा रहा है, जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान है। उन्होंने जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में सावित्री, यशोदा रावत, महेश्वरी नेगी, सतेश्वरी देवी, कमला नेगी, राजेश्वरी भंडारी, दुर्गी देवी, देवेश्वरी भंडारी आदि शामिल थे।
