जय हो भाजपा, विजय भाजपा गढ़वाली गीत का विमोचन
ऋषिकेश
जय हो भाजपा, विजय भाजपा गढ़वाली गीत का विमोचन हुआ। गीत के जरिए केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। ढालवाला राजीव ग्राम स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जय हो भाजपा, विजय भाजपा गीत का विमोचन किया। उन्होंने गीत निर्माता भगवती काला की सराहना की। भगवती काला ने कहा कि यह गीत गढ़वाली गीत है। जिसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके गीतकार भगवती काला, रचना सुनीता भगवती काला, संगीत विपिन मैठाणी ने दिया है।
