रुपयों के लेनदेन में मारपीट, 4 पर केस दर्ज

देहरादून

रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाईपास चौकी इंचार्ज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नई बस्ती मोथरोवाला निवासी सुनील राजपूत का क्षेत्र के ही सौरभ शर्मा से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार को सुनील रुपये लेने सौरभ के घर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में सुनील की तहरीर पर सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सौरभ की मां बृजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सुनील ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। उनकी तहरीर के आधार पर सुनील, श्याम सिंह उर्फ श्यामू व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *