बुद्ध पूर्णिमा पर मरीजों को किए खाद्य पदार्थ वितरित
देहरादून
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने दून हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को खाद्य पदार्थ वितरित किया, वहीं बुद्ध चौक जाकर बुद्ध भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग व्रत-उपवास करते हैं। बौद्ध धर्म के लोग इस दिन को उत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके धार्मिक स्घ्थलों पर सभी लोग एकत्र होगर सामूहिक उपासना करते हैं और दान देते हैं। बौद्ध और हिंदू धर्म के लोग बुद्ध पूर्णिमा को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बुद्ध के आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी को शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन बोध गया जाकर पूजा पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि बोधिवृक्ष पीपल का पेड़ होता है और इस दिन इसकी पूजा करने का विशेष धार्मिक महत्घ्व माना गया है। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल रहे।
