रुड़की में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड


रुड़की। रुड़की में अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पहुंच गया है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं। बढ़े तापमान में पंखे, कूलर का भी ज्यादा असर नहीं कर रहे हैं। गंगनहर घाटों पर बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। इस साल मई में अधिकांश समय लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन जून की गर्मी से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री पहुंच गया है। हालात यह है कि सुबह नौ बजे से के बाद से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोग ज्यादातर घर में ही रह रहे हैं। अपने काम से दुपहिया से या पैदल चलने वाले लोग मुंह और सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। लगातार मौसम गर्म होने के कारण परेशानी काफी बढ़ गई है। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री था। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सुबह के समय भी ज्यादा राहत नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *