सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लंढौरा चौकी पर तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर काली मंदिर के निकट एक युवक को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 3,070 की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर बताया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
