भाजपा सरकारें साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सत्ता हासिल करना चाहती हैंः करन


देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्नान पर सभी जिला मुख्यालयों मे भाजपा की सरकारों और बजरंग दल की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि खुद को हिंदू सनातन धर्म और बजरंग बली का पर्याय समझने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दें। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें केवल जनता को गुमराह करने, महंगाई, भ्रष्टाचार व बरोजगारी को बढ़ावा देने, गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों का उत्पीड़न करने तथा लोगों की भावनायें भड़काकर देश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सत्ता हांसिल करना चाहती हैं जिसके विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में भाजपा सरकारों की शुद्धि-बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड के अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी या विपिन रावत हत्याकाण्ड सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाडियो द्वारा लगाये गये शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच को लेकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाले बजरंग पूनिया जैसे खिलाड़ी दिल्ली के जन्तर-मन्तर मे पिछले एक माह से लगातार आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नही है अपितु अपराधी को बचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मनीष नागपाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, पार्षद कोमल वोहरा, पूनम कंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *