गुमशुदा विक्षिप्त को परिजनों को सौंपा
चम्पावत।
चल्थी चौकी पुलिस ने एक गुमशुदा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया है। चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि ऐड़ीसेरा, अमोड़ी निवासी बोध सिंह ने 35 वर्षीय भतीजे दशरथ सिंह बोरा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि पुलिस टीम ने गुमशुदा दशरथ को सूखीढांग से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस टीम में अर्पित पांडेय, मनोज धामी, भुवन वर्मा और राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
