6 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऋ षिकेश।

कोतवाली पुलिस ने छह ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच स्कूटर सवार युवक को चेकिंग के लिए रोक लिया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरबंस लाल पुत्र सोम चंद निवासी सुमन विहार, आईडीपीएल के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *