सोने-चाँदी में गिरावट

मुंबई  ।

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर भी गुरुवार को सोने और चाँदी के भाव टूट गये।
एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 171 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत फिसलकर 47,402 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 174 रुपये की गिरावट के साथ 47,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
चाँदी 415 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 66,722 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 379 रुपये कमजोर हुई और 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 6.50 डॉलर टूटकर 1,797.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर लुढ़ककर 1,796.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 25.08 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *