सिंचाई नहर को अब भूमिगत करने की कवायद शुरू
ऋ षिकेश।
झबरावाला की सिंचाई नहर को अब भूमिगत करने की कवायद शुरू हो गई। नहर के ऊपर सडक़ बनाई जाएगी। गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। गुरुवार को झबरावाला के गुरूद्वारे में सिंचाई विभाग और ग्रामीणों की बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि 6.15 किलोमीटर नहर को भूमिगत करने का कार्य शुरू होने वाला है। इसके ऊपर 3 मीटर चौड़ी रोड बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने ग्रामीणों से इस बाबत उनकी समस्याओं को सुना। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजोध सिंह ने कहा कि नहर में कूड़ा करकट और कई अपशिष्ट पदार्थ आते हैं, ऐसे में नहर बार-बार बंद हो जाती है। वहीं, दूसरी और उन्होंने 4 किलोमीटर नहर का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय पार्क में होने से नहर की मरम्मत में परेशानी की बात भी कही। बुल्लावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह तडिय़ाल ने कहा कि नहर के समीप मंदिर और घराट है, उसके लिए भी व्यवस्था की जाए। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल ,अवर अभियंता केएस चौहान, आशीष यादव, अखिलेश सिंधवाल, प्रताप सिंह, गुरबचन सिंह, विमल प्रकाश ,परमिंदर, सिंह ,जसवंत सिंह, किशन नेगी ,मंगल रौथाण, प्रताप सिंह, परमदत्त बलूनी, दुर्गादत्त बिजल्वाण, गुरमेल सिंह, सरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, त्रिलोचन सिंह, जयमल सिंह, देव सिंह, धनपाल नेगी आदि मौजूद थे।
