गुरुद्वारा में 824 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

लखनऊ

राजधानी में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन अभियान में गुरुवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 824 लोगों को लगाई गई वैक्सीन। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में चल रहे ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला के वैक्सीनेशन सेंटर में 18 प्लस और 45 प्लस को मिलाकर 824 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गुरुद्वारा नाका हिंडोला में वैक्सीनेशन सेंटर सफलतापूर्वक चल रहा है प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और खालसा इंटर कॉलेज के अध्यापक गण लगातार वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को उचित स्थान पर बिठाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन लगवा रहे हैं हमारी लड़ाई कोरोना से है और हम सब मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना को पराजित करेंगे।वैक्सीनेशन सेंटर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगातार चल रहा है और भारी गिनती में महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्ति नेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *