सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में जानकारी दी 

रुड़की

बीएसएम (पीजी) कॉलेज रुड़की में अध्ययनरत बीएड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने नरसिंह ब्लॉक के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिविर लगाए। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता को लेकर ग्राम हज्जरपुर स्थित राज्य के प्राथमिक विद्यालय में 10 दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस दौरान पर बीएड छात्रों ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई। इनमें शिक्षा स्वास्थ्य और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारियां शामिल रहीं।
शिविर में प्रतिभाग कर रहे बीएड प्रशिक्षुओं ने साफ-सफाई, पर्यावरण स्वच्छता, शिक्षा का अधिकार, शरीर के लिए उचित आहार, सोशल मीडिया का सही प्रयोग, मोबाइल से दूरी, व्यायाम का जीवन में महत्व, मतदान का अधिकार आदि बिंदुओं पर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *