फलदार पौधे रोप मनाया हरेला पर्व
चमोली
विकासखंड के स्वर्का ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने फलदार पौधे रोप कर हरेला पर्व मनाया। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य दीपक कुमेड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माल्टा, अनार, नींबू आदि के पौधों का रोपण किया। दीपक कुमेड़ी ने कहा कि अभी ग्राम पंचायत के सभी गांवों पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अशोक जोशी, किशोरी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, इंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
