नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा एक साथ एक पार्टी के रूप में सामने दिखेंगे

पटना …….

बिहार के सियासत में बहुत जल्द लव कुश समीकरण की बड़ी तस्वीर देखने को मिलेगी, जब नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा एक साथ एक पार्टी के रूप में सामने दिखेंगे. पिछले कुछ महीने से उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू लगातार प्रयास कर रहा था और इस प्रयास में जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा के बीच कड़ी का काम कर रहे थे।
एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में वशिष्ठ नारायण सिंह के सहयोग से उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच पांच बार मुलाकात हुई है. खबर है कि दो दिन पहले कुशवाहा और नीतीश कुमार की मुलाकात जब हुई तो उस बैठक में भी वशिष्ठ नारायण सिंह मौजूद थे. उसी बैठक में बात लगभग फाइनल हो गई. सूत्र बताते हैं कि कुशवाहा की जो मांगें थीं उसमें से अधिकांश नीतीश कुमार ने मान ली हैं।
राजनीतिक हलके के बीच कुशवाहा और नीतीश कुमार के एक साथ आने की खबर पर तब और मुहर लग गई, जब उपेन्द्र कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह एक साथ प्ळप्डै पहुंचे और कोरोना का टीका लिया. उस वक्त जब एक चैनल ने दोनों नेताओं से पूछा कि ये महज संयोग है या फिर मजबूत होते सम्बंध का असर है, इस सवाल पर दोनों नेता मुस्कुराते रहे. कुशवाहा ने बोला कि हमारा सम्बंध दादा से काफी पुराना है और जहां तक बात नीतीश जी की है तो हम अलग कब थे कि साथ होने की बात हो रही है? वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि कुशवाहा जी हमारे पुराने साथी रहे हैं. हमारे साथ बहुत जल्द आ जाएंगे और ये भी मानिए कि आज से ही हमारे साथ आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *