करंट लगने से युवक की मौत
बागेश्वर। पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत स्याली स्टेट में काम करते समय 26 वर्षीय रूपेश थापा पुत्र दुर्गा थापा को करंट लग गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। विभाग के अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि एसडीओ को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
