सीएम धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा से की वार्ता

रुद्रपुर(आरएनएस)।   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा इशिका अग्रवाल से वार्ता की। प्राचार्य प्रो. सुभाश वर्मा ने बताया कि सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें सुहासिनी राणा, नंदिनी हाल्दार, इशिका अग्रवाल, कृष्णा सिंह पोद्दार, नेहा, मुस्कान का चयन हुआ है। इन सभी ने महाविद्यालय की मेरिट सूची में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये हैं। छात्रवृत्ति धनराशि चयनित विद्यार्थियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गयी। सीएम धामी ने छात्रा इशिका से बात कर फीड बैक लिया और शुभकामनायें दीं। यहां नोडल अधिकारी डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. कमला उपाध्याय, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. महेश चंद्र आर्या, डॉ. चारूचंद्र उप्रेती, डॉ. कार्तिकेय भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *