उत्तरायणी मेले में सुनाई देगा पवनदीप राजन की आवाज का जादू 

बागेश्वर(आरएनएस)  उत्तरायणी मेले में इस बार पवनदीप राजन की जादुई आवाज सुनाई देगी। मेलार्थियों को उनका बेसब्री से इंतजार है। जागरण की रात पवनदीप के हिंदी और कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक थिरकने को मजबूर होंगे। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त हैं। जिलाधिकारी अनुराध पाल प्रशासक की भूमिका में हैं। ऐतिहासिक, पौराणिक, व्यापारिक और राजनीतिक मेले को भव्य बनाया जा रहा है। नगर को बिजली की लाइटों से चमकाया जा रहा है। सुंदर नगर बनाने में पालिका कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। झांकी भी भव्य और दिव्य होगी। पवनदीप राजन की आवाज में है जादू:   उत्तराखंड के चंपावत जनपद निवासी पवनदीप राजन प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं। पवनदीप को गायन की प्रतिभा का पता बचपन में ही चल गया था। उनके परिवार में भी संगीत के प्रति रुचि थी और इसी वजह से वह संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करने में सहायक रहे। उन्होंने संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकार भी छह दिवसीय उत्तरायणी मेले में अपनी कला से लोगों को सराबोर करेंगे। भराड़ी का उत्तरायणी मेला होगा भव्य, बनने लगा मंच:  कपकोट के भराड़ी में मां बाराही मंदिर में मेला आयोजित होगा। जिसके लिए सांस्कृतिक मंच बनने लगा है। लोक गायक यहां कार्यक्रम पेश करेंगे। तीन दिवसीय मेले में बाहर से व्यापारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीन चौकियां बनाई हैं। वाहन ऐठाण पुल तक ही आ सकेंगे। 15 से 18 जनवरी तक कोई भी वाहन बाजार में नहीं आएगा। तैयारियों के लिए हुई बैठक:  उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कविंद्र मेहता, सोनू कोरंगा, व्यापार मंडल के गोविंद ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी, सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीण सिंह, विनोद ऐठानी, तारा कपकोटी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *