चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा


रुड़की

लादपुर कलां में भाईयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रही रंजिश में कुछ लोगों ने एक भाई पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर घटना के चार महीने बाद पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। लक्सर के लादपुर कलां निवासी मनसब की जमीन, जायदाद के बंटवारे को लेकर उसके बेटों के बीच विवाद है। मामले में उनका एक वाद भी लक्सर कोर्ट में चल रहा है। गत सात अगस्त में हाफिज मंसूर व उनकी ओर से उनके भाई शौकीन अलग, अलग बाइक से तारीख पर कोर्ट आए थे। तारीख निपटाकर लौटते समय बहादरपुर रेलवे गेट पर पहले से घात लगाकर खड़े दूसरे पक्ष के सात लोगों ने शौकीन को रोका और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीछे से दूसरी बाइक पर आए हाफिज मंसूर ने गेट पर तैनात कर्मचारी की मदद से शौकीन को छुड़ाया और लक्सर के सरकारी अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *