इंक्शन प्रोग्राम में 76 वर्षीय छात्र को नवाजा


देहरादून

 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में मॉडल अध्ययन केंद्र की ओर से एक प्रेरक कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोगाम) का आयोजन किया गया। इस दौरान 76 वर्षीय छात्र मनोहर लाल सडाना को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति ओपीएस नेगी, प्रबंध निदेशक यूसीएफ रमिंद्री मंद्रवाल, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी, परिसर निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने किया। कुलपति ओपीएस नेगी ने दूरस्थ शिक्षा में हो रहे हैं अभूतर्पूव परिवर्तन के विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में अध्ययन सामग्री के साथ-साथ अपनी शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहिए। कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय कि अध्ययन सामग्री को बनाया गया। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिये ऑनलाइन माध्यम से भी अध्ययन सामग्री को बेवसाइट में अपलोड कर छात्रों के लिए और सुविधाजनक किया गया है। प्रबंध निदेशक यूसीएफ रमिन्द्री मंद्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के रूप में एक नया आयाम पेश कर रहा है जो कि सुदृढ समाज के लिए बहुत उपयोगी है। परिसर निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठयक्रमों के साथ-साथ स्वअध्ययन सामग्री की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक अनिल कंडारी, आईसीटी विभाग के तकनीकी सहायक अरविन्द कोटियाल, सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविंद रावत, नरेंद्र जगूड़ी, बृजमोहन खाती, अजय सिंह, सुनील नेगी, सीपी पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *