मंदिर में चढ़ाई 21 किलोग्राम की घंटी
हल्द्वानी
बिठौरिया स्थित भूमिया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया। मंदिर समिति ने मां भामरी देवी व भूमिया देवता को भोग लगाकर मंदिर में 21 किग्रा की घंटी चढ़ाई। यहां समिति अध्यक्ष तेज सिंह धोनी, पीबी कांडपाल, एलएस सोन, मनोज पांडे, दिनेश बिष्ट, निर्मल जोशी, केसी त्रिपाठी, नवीन जोशी, माया रौतेला, आरसी तिवारी, डीसी थुयाल रहे।
