इजराइल में फंसी अ‎भिनेत्री नुसरत भरूचा से हुआ संपर्क


मुंबई

। आइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई अ‎भिनेत्री नुसरत भरुचा इजराइल में फंस गई थी। काफी समय तक उनकी टीम का उनसे संपर्क नहीं होने के कारण ‎चिंतांए बढ़ गई थी। इसी बीच खबर आई ‎कि उनकी टीम का उनसे संपर्क हो गया है और वे एयरपोर्ट के ‎लिए रवाना हो गई हैं। बता दें ‎कि एक्ट्रेस की टीम का कहना था कि नुसरत से आखिरी बार बीते रोज दोपहर 12रू30 बजे संपर्क हुआ था। उस दौरान वह बेसमेंट में थी और पूरी तरह से सुरक्षित थीं। हालांकि, तब से उनका संपर्क नहीं कर पा रहे थे। बता दें ‎कि फिलिस्तीन और इजराइल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलिस्तानी आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल पर ताबड़तोड़ पांच हजार से अधिक रॉकेट दागे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई है। इसी बीच नुसरत भरूचा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नुसरत भरूचा इजराइल में फंसी हुई हैं। नुसरत की टीम बीते दिन से उनसे बात करने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उनकी एक्ट्रेस से बात नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *