एनएसयूआई ने किए प्रत्याशी घोषित
नई टिहरी
केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल में आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई ने विभिन्न पदों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपिन रावत ने बताया कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा की की संस्तुति पर परिसर से कपीश्वर मिश्रा को अध्यक्ष तथा सुनील परिहार को विवि प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी घोषित किया है।
