जोगीवाला माफी में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित
ऋषिकेश। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जोगीवाला माफी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में आंतरिक सडक़ों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। रविवार को जोगीवाला माफी में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। जोगीवाला माफी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से आंतरिक मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है। कई मोटर मार्ग डामरीकरण होकर तैयार हैं द्य संपूर्ण विधानसभा में मोटर मार्गों का जाल बिछा है। शुद्ध पेयजल प्रत्येक घर तक पहुंच रहा है। विद्युत विभाग के माध्यम से बंचिंग केबल बिछाने का कार्य निरंतर चल रहा है, नए विद्युत पोल लगवाए जा रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने के लिए शीघ्र ही क्षेत्र में सात नए ट्रांसफार्म लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण शहर की तर्ज पर हो रहा है। उन्होंने जनसमस्याएं सुनी और क्षेत्र में आंतरिक सडक़ निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सौबन सिंह कैंतूरा, चक जोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह महर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, वैशाख कैंतूरा, रोशन कुडियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, संदीप सिंह, चमन सिंह, सुधीर पोखरियाल, अमर गुरुंग, दीपक थापा, नंदन सिंह, सविता थपलियाल, पुष्पा नेगी, दीपा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।
