लावारिस सांड ने महिला को जख्मी कर किया घायल


श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के पैण्डुला ग्राम पंचायत के अंतर्गत अमरोली में लावारिस सांड ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हमले में सांड ने महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए व सिर पर सींग से गहरा घाव कर दिया। जिसमें उसे 20 से अधिक टांके आए हैं। अन्य महिलाओं के बीच-बचाव करने के बाद किसी तरह महिला सांड के हमले से बच पाई। लावारिस सांड अमरोली में प्रकाश चंद्र के घर के आंगन में घुस आया था। इसी दौरान आंगन में मौजूद प्रकाश चंद्र की पत्नी कविता पर उसने हमला कर दिया। शोर सुनते ही उसकी सास व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक सांड ने कविता को बुरी तरह से घायल कर दिया। किसी तरह लोगों ने उसे सांड के हमले से छुड़ाया। प्रकाश ने बताया कि जख्मी होने के बाद कविता को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों हाथों पर पलास्टर करने व सिर पर टांके लगने के बाद उसे वह घर ले आए हैं। कहा गांव में दो लावारिस सांड घूम रहे हैं, जो लोगों पर हमला कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *