छात्रों के लिये उपयोगी साबित हो रहा यूथ सेंटर

ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में अध्ययनरत मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों के लिये यूथ सेंटर उपयोगी साबित हो रहा है। सेंटर में युवा चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारियों को नियमित काउंसलिंग सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। रविवार को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने संस्थान के मनोवैज्ञानिकों तथा मनोचिकित्सकों की इस पहल की सराहना की। कहा कि एम्स प्रशासन नशामुक्ति जनजागरूकता अभियानों में हमेशा आगे रहा है। डीन (अकादमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को काफी फायदा मिलता है। मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं यूथ सेंटर के को-ऑर्डिनेटिंग फैकल्टी डॉ. विशाल धीमान ने बताया कि युवाओं की नशे की लत से कई तरह के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। काउंसलर डॉ. अरुणिमा सेनगुप्ता लाहिड़ी एवं ब्रुजिली अब्राहम ने बताया कि कोविडकाल में यूथ सेंटर द्वारा संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर यह भी बताया गया कि किस तरह से छात्र-छात्राएं अपना आत्मविश्लेषण कर नशे की बुरी लत से खुद को बचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *