पर्यावरण संरक्षण को प्लास्टिक से बनाए दूरी
पिथौरागढ़। नगर में पालिका ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली निकाली। रामलीला मैदान सदर में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्र हुए। इस दौरान ईओ राजदेव जायसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली सिमलगैर, सिल्थाम, रोडवेज स्टेशन आदि क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने आमजन से अपने आसपास साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की। सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान प्लास्टिक से ही होता है। पर्यावरण संरक्षण को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। यहां स्वच्छता एम्बैस्डर निकिता चंद, स्वच्छता चैंपियन दिनेश कापड़ी, टीम कप्तान अंकित ज्याला, सभासद अनिल कुमार जोशी, विकास कुमार, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य आदि मौजूद रहे।
