बीटेक छात्रा से थैरेपी के बहाने दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार



देहरादून। बीटेक छात्रा से थैरेपी के नाम पर सारे वस्त्र उतरवाकर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने गिरफ्तार आरोपी और उसके सहयोगी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को एक युवती अपने परिजनों संग थाने आई। उसने तहरीर देते हुए बताया कि वह नोएडा की रहने वाली है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित संस्थान में बीटेक की पढाई कर रही है। साइनस की बीमारी होने के कारण उसे थैरेपी जरूरत पड़ी। उसने महर्षी पतांजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र विधौली में पिछले महीने थैरेपी शुरू कराई। आरोप है कि एक दिन उसके शरीर में काफी दर्द था। पीड़िता को केंद्र के संचालक डा. केपी सिंह ने एक दवाई दी। इसके बाद थैरेपी शुरू की। पीड़िता का आरोप है कि दवाई पीने के बाद उसे बेहोशी जैसी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान डा. केपी सिंह ने अपने साथ डा. वर्मा को बुलाया व  पीड़िता के सारे वस्त्र उतरवा दिए। आरोप है कि तब दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने अपने साथी को बुलाया और सेंटर से चली गई। पीड़िता ने परिजनों को बताया। पीड़िता की मां ने सेंटर संचालक से बता की। कहा कि उसकी थैरेपी महिला चिकित्सक से कराई जाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तब वह दोबारा थैरेपी कराने गई तो आरोपी केपी सिंह ने उससे अभद्रता की और धमकी भी। पीड़िता ने अपने परिजनों को दून बुलाया। उसने डा. केपी सिंह और डा. वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डा. केपी सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बेहड़ी, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *