झपट्टामारों ने युवक का मोबाइल छीना
रुद्रपुर। दुकान से घर जा रहा युवक के हाथ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर आसपास क्षेत्र में कांबिंग की मगर बदमाश हाथ नही आए। हरिदासपुर निवासी रोहित कुमार नगर की रेडीमेड कपड़े की दुकान मे सेल्समैन का कार्य करता है। शनिवार युवक दुकान से घर रात को वह जाफर पुर मार्ग होते हुए साइकिल से घर जा जा रहा था । हरिदासपुर गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ने झपट्टा मारकर युवक के हाथ से एंड्राइड फोन छीना और रुद्रपुर की और फरार हो गए। युवक शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीते कुछ दिन पूर्व ज्वेलर्स की दुकान पर कार्यरत एक युवती के घर जाते समय झपट्टा मार बदमाशों के द्वारा मोबाइल छीन कर फरार मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई। एक माह के अंदर दो दो झपट्टामारो के द्वारा मोबाइल छिताई करने से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग ने बताया की नगर क्षेत्र में झपट्टा मार गिरोह सक्रिय है।
