पांडव नृत्य देखने उमड़ रहे श्रद्धालु

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास के बड़कोट सांक्रौं गांव में 22 जनवरी से सात वर्षों के बाद पांडव(नृत्य) लीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। बुधवार को गांव में स्थित पांडव चौक में देवताओं के पश्वाओं द्वारा श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनमोहन बहुगुणा तथा सचिव भगवती प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में पांडव लीला का संचालन किया जा रहा है। जिसमें जयपाल सिंह मियां, देवेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, अनिल चौहान, दर्शन सिंह, सुरेंद्र जोशी, देवी प्रसाद, हर्षमणि, बच्ची देवी, शौकीन देवी, सौरभ राकेश, सुरेंद्र प्रसाद, गिरीश चंद्र आदि योगदान दे रहे हैं। 31 जनवरी को पांडव लीला का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *