झील से एसडीआरएफ ने महिला का शव बरामद किया
नई टिहरी। बीते दिवस की रात्रि को टिहरी झील के निकटस्थ रैका पट्टी के गांव कंगसाली से लापता चल रही महिला विजय लक्ष्मी (38) पत्नी दिनेश चौहान का शव एसडीआरएफ ने टिहरी झील से बरामद कर लम्बगांव पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंपा है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस की रात्रि को कंगसाली गांव की एक महिला लापता हो गई थी। जिसके चप्पल टिहरी झील के किनारे मिले। जिससे डूबने की आशंका जाहिर की गई। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के डीप डायवर आरक्षी प्रदीप नेगी ने 35 से 40 फीट की गहराई में डाइविंग करते हुए महिला का शव ढुंढ निकाला। जिसके बाद महिला के शव को लम्बगांव पुलिस के हवाले अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंप दिया। महिला के शव को सर्च करने में एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी राकेश रावत सहित प्रदीप नेगी, मातबर सिंह, अनिल व कविंद्र की भूमिका अहम रही।
