10अगस्त को पुरानी पेंशन हेतु दिल्ली में प्रदर्शन


पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। मोर्चा ने इसको लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने बताया कि केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की जगह नई पेंशन योजना यानी एनपीएस लागू कर दी है। यह पेंशन व्यवस्था केंद्र सरकार के सशस्त्र सुरक्षा बल को छोड़ कर सभी कर्मचारियों पर लागू की गई। बाद में इस पेंशन योजना को पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों ने लागू कर दिया था। कहा कि नई पेंशन योजना से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। कहा कि आम चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार को भी इस मुद्दे पर ध्यान देने को विवश होना पड़ा है। कहा कि कर्मचारियों की पेंशन की समस्या का संतोषजनक समाधान जरूरी है। सालों से चली आ रही पुरानी पेंशन योजना एक कल्याणकारी सरकार की सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी योजना थी। कहा कि मोर्चा पुरानी पैंशन व्यवस्था को हुबहू लागू करने की वकालत करता है। कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो उसकी सत्ता की राह कठिन हो जाएगी। कहा कि 10 अगस्त को लाखों की संख्या मे दिल्ली मे एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिल्ली आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *