पुल की एप्रोच रोड नहीं बनने पर प्रदर्शन
रुडकी। खानपुर में मथाना और आमखेड़ी के बीच सोलानी नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने एनएच और पुल बनाने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मथाना, मोहम्मदपुर, कुआंखेड़ा, ढाढेकी, अब्दुल रहीमपुर, याहियापुर, सहीपुर, हस्तमौली गांव के ग्रामीण मथाना और आमखेड़ी के बीच सोलानी नदी पर बने पुल पर पहुंचे। सभी लोग एनएच और पुल बनाने वाली निजी कंपनी के खिलाफ हंगामा, प्रदर्शन करने लगे। कहा कि इस पुल के दोनों ओर किसानों के खेत हैं। सरकार ने पुल बनाने के लिए करीब 24 करोड़ का बजट दिया था। पुल दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गया थाॉ लेकिन इसके दोनों ओर एप्रोच रोड नहीं बनी है। इसलिए पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
