अभियान में केंद्र की योजनाएं गिनाई



रुड़की। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत चौथा प्रबुद्ध महिला सम्मेलन आदर्श नगर मं हुआ। इसमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी के संयोजन में पार्टी नेता धीर सिंह के निवास पर कार्यक्रम हुआ। पूर्वी मंडल की अध्यक्ष नील कमल शर्मा की उपस्थिति में प्रबुद्ध महिलाओं से संपर्क स्थापित किया गया। बैठक में डॉ. साक्षी, नीलम सिंह, रुक्मिणी, सीमा चंदेल, सपना, रश्मि, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *